Home>ACTIVITIES

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें न्यू टैलेंट पब्लिक स्कूल विजेता रहा।

स्थानीय न्यू टैलेंट पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में विशेष अतिथि पूर्व विधायक श्री वेलसिंह भूरिया , श्री नवीन बानियां जिला उपाध्यक्ष भाजपा, श्री गिरधारी चौधरी पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं श्री अश्विनी दिक्षित खेल प्रशिक्षक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ उपस्थित थे। संस्था संचालक श्री विजयसिंह तोमर एवं गणेश पाटीदार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने सरस्वती माता के पूजन से की तत्पश्चात संस्था संचालक श्री विजयसिंह तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया पुर्व विधायक श्री वेलसिंग भूरिया ने विद्यार्थियों से खेल के संबंध में अपने विचार रखते हुए जीवन में खेल में भी नाम अर्जित करने की प्रेरणा दी । भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नवीन बानियां एवं पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री गिरधारी चौधरी ने भी खेल में आगे निकलने एवं खेल से प्राप्त प्रमाण पत्र का जीवन में उपयोगी होने की बात कही खेल प्रशिक्षक श्री अश्विनी दिक्षित ने विद्यार्थियों को टेबल टेनिस खेल के नियम एवं खेलने का तरीका समझाते हुए मार्गदर्शित किया प्रतियोगिता में कुल दो विद्यालयों ने भाग लिया था प्रतियोगिता में बालकों में न्यू टैलेंट स्कूल के कक्षा 10वीं के विद्यार्थी उत्सव राठौर विजेता रहे। उपविजेता कक्षा 11वीं के प्रतीक शर्मा रहे वहीं बालिकाओं में विजेता कक्षा 11वीं की माहिश्री भावसार एवं उपविजेता कक्षा 11वीं की देविका सोनी रहीं । सभी विजेता विद्यार्थियों को स्कूल संचालक श्री विनयसिंह तोमर एवं गणेश पाटीदार ने बधाई दी। आयोजन में स्कूल PTI युवराजसिंह भाटी एवं रौनक मादड़ का विशेष योगदान रहा।
किसान की बेटी ने नाम रोशन किया स्थानीय न्यू टैलेंट पब्लिक हॉयर सेकेंडरी स्कूल की पूर्व छात्रा तनीषा पिता प्रकाश पाटीदार निवासी बिछिया ने MBBS परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है । बालिका ने फिलीपींस में परीक्षा उत्तीर्ण कर इंटर्नशिप में प्रवेश किया है। बिटिया की सफलता पर न्यू टैलेंट स्कूल के प्राचार्य श्री विजयसिंह तोमर एवं श्री गणेश पाटीदार ने बिटिया एवं अभिभावक को बधाई दी।
न्यू टैलेंट पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में एसजीएफआई के तत्वाधान में आयोजित अंडर 17 जिला स्तरीय लेदर क्रिकेट के ट्रायल्स पूर्ण हुए प्राचार्य श्री विजय सिंह तोमर एवं श्री गणेश पाटीदार ने बताया कि कुल 12 स्कूलों की टीम ने भाग लिया था आयोजन में पीटीआई युवराज सिंह भाटी एवं रोनक मादड़ का विशेष सहयोग रहा।
न्यू टैलेंट पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के तीन विद्यार्थियों का हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन। स्थानीय न्यू टैलेंट पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल से तीन विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्राचार्य श्री विजय सिंह तोमर एवं श्री गणेश पाटीदार ने बताया कि कक्षा 6टी की विद्यार्थी अपेक्षा बामनिया का राज्यस्तरीय अंडर 14 कराटे प्रतियोगिता में चयन हुआ । अंडर 14 में ही कक्षा 8वीं की शिवानी परमार का भी राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ । अंडर 19 राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए कक्षा 12वीं के विद्यार्थी रोहित सोलंकी का भी चयन हुआ है । तीनों विद्यार्थियों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अपने सभी मैच जीतकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी संस्था PTI युवराज सिंह भाटी एवं रौनक मादड़ का सराहनीय मार्गदर्शन रहा।
न्यू टैलेंट स्कूल में आयोजित हुई भव्य प्रदर्शनी स्थानीय न्यू टैलेंट पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। स्कूल संचालक श्री विजयसिंह तोमर एवं श्री गणेश पाटीदार ने बताया कि प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि श्रीमति प्रभा पालीवाल (RST ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड्स भोपाल,) श्री सुनील दौराया(RST ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड्स भोपाल), श्री राकेश किशोरे (ब्रांच मैनेजर MGCI इंस्टीट्यूट ऑफ इंदौर) श्री संजय लिम्बोदिया ( विज्ञान विशेषज्ञ) उपस्थित थे। प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, हिंदी , अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान आर्ट एवं क्राफ्ट इत्यादि समेत कुल 183 मॉडल बनाए गए थे इनके अतिरिक्त 80 से अधिक चार्ट थे एवं आर्ट एवं क्राफ्ट की शानदार कृतियां शामिल थी । अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए मॉडल में से प्रथम ,द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित भी किया। सभी अतिथि विद्यार्थियों से उनके बनाए मॉडल और चार्ट से प्रभावित हुए तथा अवलोकन कर विद्यार्थियों से कई सवाल किए । स्कूल द्वारा आयोजित यह जिले की सबसे बड़ी प्रदर्शनी रही जिसमें विभिन्न विषयों से संबंधित मॉडल , चार्ट का समावेश था । प्रदर्शनी का पालकों ने भी आनंद लिया। मुख्य अतिथि श्रीमति प्रभा पालीवाल एवं श्री सुनील दौराया ने पूर्व में आयोजित भारतीय मानक शाखा भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षा के विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
© Copyright 2026 . Preschool and Kindergarten | Developed By Rara Theme. Powered by WordPress.